Saturday, July 22, 2023

2022 के शोध के अनुसार स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने का सबसे सटीक तरीका।

   

नमस्ते दोस्तों अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज के सफर में तो आपको आज हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें हम जानेंगे कि आप स्टॉक मार्केट में मैक्सिमम रिटर्न कैसे कमा सकते है

वैसे तो स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने के बहुत से तरीके हैं जैसे कि इंट्राडे ट्रेडिंग,स्विंग ट्रेडिंग,F&O इत्यादि  पर क्या आपको पता है इन सभी से सबसे ज्यादा पैसा या फिर हंड्रेड परसेंट पैसा कौन कमाता है जहां पर उनके नुकसान होने की 0% की गुंजाइश होती है वह है ब्रोकर फर्म या फिर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स जो आपको यह ऑप्शन प्रोवाइड करते हैं आप इसमें पैसा कमाए या ना कमाए यह बाद की बात होती है लेकिन इसमें ब्रोकरेज फर्म और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स का इंसेंटिव या मार्जिन पक्का होता है

2022 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑप्शन एंड फ्यूचर में 90 परसेंट लोग पैसा गवा देते हैं  और फिर भी आजकल फ्यूचर एंड ऑप्शन का बहुत बोलबाला है आज की युवा पीढ़ी जिससे बहुत लाइक कर रही है और जल्दी से अमीर होने  का विकल्प  समझ रही है  और बात करें स्विंग ट्रेडिंग की उसमें भी इन्वेस्टर 3 से 5 परसेंट प्रॉफिट ही कमा पाता है वह भी तब जब उसे मार्केट की बहुत अच्छी समझ हो और कौन सा स्टॉक  कब ऊपर जाएगा  कब नीचे जाएगा और अब बात करते हैं  इंट्राडे कि इसमें भी इन्वेस्टर्स को मार्केट की बहुत अच्छी नॉलेज होनी चाहिए और डेली बेसिस पर कौन सा स्टॉक ऊपर जाएगा कौन सा स्टॉक नीचे जाएगा इसको बहुत गहरी गहराई से ट्रैक करना पड़ता है तब जाकर आप इंट्राडे में पैसा कमा सकते हैं

तो अब सवाल आता है कि अगर इन सभी तरीकों से मार्केट में से 10 गुना 20 गुना 50 गुना या 100 गुना रिटर्न नहीं कमाया जा सकता तो वह ऐसा कौन सा तरीका है जिससे हम पैसा कमा सकते हैं तो आइए अब वह समझते हैं

इसको समझने के लिए हम यहां एग्जांपल ले रहे हैं एन एस ई(NSE) के इंडेक्स का जोकि एन एस ई (NSE) का एक बहुत अच्छा और पापुलर इंडेक्स है जिसमें हिंदुस्तान की 50 सबसे बड़ी कंपनियां शामिल है और यह हिंदुस्तान की ग्रोथ को तय  करती हैं

आइए अब इस इंटेक्स के नंबर की ग्रोथ पर नजर डालते हैं नीचे दिए गए डाटा में आप देखेंगे यह इंडेक्स सन 2000 में 1311 पर था जो कि 2005 में बढ़कर 2268 हुआ और 2010 में बढ़कर 5464 हुआ और 2015 में बढ़कर 8285 और 2020 में 11155 और 2023 में 18062 अगर हम ईयर वाइज देखेंगे तो 5 साल में यह इंडेक्स 957 पॉइंट बड़ा और 10 साल में 4153 पॉइंट बड़ा और 20 साल में 9844 पॉइंट बड़ा और पिछले 23 साल में यह है इंडेक्स 16751 पॉइंट की बढ़ोतरी के साथ क्लोज हुआ




आइए अब नजर डालते हैं इस इंडेक्स की ग्रोथ पर और इन्वेस्टमेंट के एक एग्जांपल के साथ नीचे दिए गए डाटा मे आप देखेंगे कि इस इंडेक्स ने 5 साल में तो पैसे को ऑलमोस्ट डबल किया है 5 साल में इसमें अगर आप देखेंगे कि अगर आपने इसमें इन्वेस्टमेंट किया होता 100000 तो आपका वो 5 साल में बढ़कर 172000 हो जाता अगर इसी को हम 10 साल में देखें तो इस फंड ने पैसा तीन गुणा किया है यानी कि आपका 100000  इन्वेस्टमेंट किया हुआ तीन लाख के आसपास हो जाता 20 साल में देखेंगे तो इसमें पैसा 7 गुना किया है यानी कि आपका 100000 इन्वेस्ट किया हुआ 850000 के आस पास हो जाता  और अगर हम देखेंगे पिछले 23 साल में इसने पैसा 12 गुना किया है यानी कि 100000 का इन्वेस्टमेंट बढ़कर 1370000 के आस-पास हो जाता 




अब हम अपने अंतिम चरण में हैं अंत में हमने देखा कि कहीं भी अच्छी जगह किया गया हुआ इन्वेस्टमेंट हमारा समय के साथ कितनी तेज रफ्तार से 10 गुना या 20 गुना तक हो सकता है और हमें इधर-उधर के या फिर लुभावने नए-नए तरीकों से इन्वेस्टमेंट करके जल्दी से जल्दी पैसा कमाने के तरीकों को नहीं अपनाना चाहिए।  तो आप भी इसी तरह से समय के साथ लंबी अवधि के लिए इन्वेस्ट कर कर अपने पैसे को और अपने आने वाले समय के लिए बहुत सारा पैसा जोड़ सकते हैं
 धन्यवाद


1 comment:

हमें अपने इन्वेस्टिंग के पोर्टफोलियो में से कौनसी रिटर्न को अपना असली रिटर्न मानना चाहिए।

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे से जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आ...