Tuesday, August 15, 2023

फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए पांच बेहतरीन स्टॉक।

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका फिर से एक बार मुद्रा खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आपको ऐसे बहुत से विचार जो आपको अपनी मुद्रा को बढ़ाने में बहुत हेल्प करने वाले हैं।



आज के समय में हर कोई चाहत रखता है कि जल्द से जल्द फाइनेंशियल फ्रीडम प्राप्त कर ले पर इसको प्राप्त करने के लिए आप कुछ एफर्ट करने पड़ेंगे और साथ ही आपको अपनी जिंदगी का गोल निर्धारित करना होगा कि आज के समय में आपकी आयु क्या है और आप कब तक फाइनेंशियल्स फ्रीडम प्राप्त करना चाहते हैं।साथ-साथ फाइनेंशियल फ्रीडम को प्राप्त करने के लिए आपको अपनी इन्वेस्टमेंट ऐसी जगह करनी होगी जो कि आप अपने निर्धारित समय पर आपको मन चाहे जितने पैसे आपको रिक्वायरमेंट है उतने पैसे आपको दे सके उसके लिए आपको कुछ ऐसे स्टॉक या ऐसी जगह इन्वेस्ट करना होगा जहां पर आपको बेहतरीन रिटर्न मिल पाए तो आज का टॉपिक यही है दोस्तों हमारा की फाइनेंसियल फ्रीडम प्राप्त करने के लिए हम कौन से स्टॉक् में इन्वेस्ट कर सकते हैं अगर आप भी पाना चाहते हैं फाइनैंशल फ्रीडम तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कौन-कौन से स्टॉक्स हैं कौन सी ऐसी इन्वेस्टमेंट्स है जहां पर आप इन्वेस्ट कर कर फाइनैंशल फ्रीडम की प्लानिंग कर सकते हैं

वैसे तो मार्केट में बहुत से स्टॉक्स अवेलेबल है जहां पर एक इन्वेस्टर अपना इन्वेस्टमेंट करता है लेकिन इतनी लंबी अवधि के लिए या फिर अपने गोल प्राप्त करने के लिए आपको कुछ खास तरह के पॉइंट्स का ध्यान रखना होगा ताकि आपके निर्धारित समय पर आप अपना गोल प्राप्त कर पाए। 

1. सबसे पहला पॉइंट है सस्टेनेबिलिटी यानी कि जिस स्टॉक् में या जहां पर आप इन्वेस्ट कर रहे हैं उसकी सस्टेनेबिलिटी क्या है वह कब से मार्केट में सस्टेन कर रहा है और या एक सिंपल भाषा में समझे तो मार्केट में वह कितने समय से काम कर रहा है।

 2. दूसरा पॉइंट है मार्केट लीडरशिप आप जिस स्टॉक् में या फिर आप जहां पर भी इन्वेस्ट कर रहे हैं क्या वह मार्केट का लीडर है या फिर क्या वह मार्केट का लीडर बनने के लायक है यह देखना भी जरूरी है।

3. तीसरा पॉइंट परफॉर्मेंस हमें यह भी देखना होगा कि जिस स्टॉक में आप इन्वेस्ट करने जा रहे हैं या फिर किसी  बिजनेस में आप इन्वेस्ट करने जा रहे हैं उस इन्वेस्टमेंट भूतकाल में कैसा परफॉर्म किया है जिस तरह की क्या  पिछले 10 साल 20 साल 30 साल में अच्छा ग्रोथ दिया है या नहीं दिया है यह सब देखना भी बहुत जरूरी है।

4. चौथा पॉइंट है इन्वेस्टर का विश्वास क्या उस स्टॉक में बहुत सारे इन्वेस्टर्स का विश्वास है या नहीं है।

5. पांचवां और लास्ट पॉइंट है जिस स्टॉक में या जिस बिजनेस में आप पैसा लगाना जा रहे हैं या चाहते हैं उसका फ्यूचर में स्कोप है या नहीं इस को आसान भाषा में समझे कि आने वाले समय में इसका क्या ग्रोथ रहने वाला है और क्या यह मार्केट की जरूरत है या नहीं।

सबसे पहले पायदान कंपनी है हिंदुस्तान युनिलीवर जो कि एक हिंदुस्तान की सबसे बड़ी एफएमसीजी (FMCG) कंपनी है बात करें सस्टेनेबिलिटी की तो यह हिंदुस्तान में पिछले 100 साल से ज्यादा काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी अब बात करते हैं लीडरशिप की तो यह कंपनी एफएमसीजी सेक्टर के अंदर एक मार्केट लीडर है कंपनी के पास बहुत सी ऐसी कैटेगरी और बहुत से ऐसे ब्रांड हैं जहां पर कंपनी  का एकाअधिकार है अब बात करते हैं पास परफॉर्मेंस की सन 2000 में जहां पर कंपनी के शेयर का प्राइस 275  था वहीं पर आज 2023 में बढ़कर ₹2500 से ऊपर चला गया है यानी कि कंपनी ने पिछले 20 से 25 सालों में इन्वेस्टर का पैसा 10 गुना कर दिया है  अब बात करते हैं इन्वेस्टर के विश्वास की आज भी 65% एनालिस्ट इस कंपनी में इन्वेस्ट करने को अच्छा मान रहे हैं अब बात करते हैं कंपनी के स्कोप की तो एक एफएमसीजी कंपनी होने के कारण भारत के हर 10 घर में से 9 घर में इस कंपनी का प्रोडक्ट यूज किया जाता है और आपके और हमारे घरों में भी इस कंपनी का प्रोडक्ट जरूर यूज़ किया जाता होगा साथ साथ और इस कंपनी के प्रोडक्ट कुछ इस तरह के हैं जैसे कि लक्स साबुन, सर्फ एक्सेल, किसान सॉस, रेड लेबल चाय,इस तरह के बहुत से एफएमसीजी के और पर्सनल केयर के प्रोडक्ट हैं और आने वाले समय में भी हम और आप इस कंपनी के प्रोडक्ट को यूज करते रहेंगे और इस कंपनी की ग्रोथ भी होती रहे गी।

इस पायदान में दूसरी कंपनी है एचडीएफसी (HDFC) बैंक जोकि हिंदुस्तान का सबसे पुराना बैंक है प्राइवेट सेक्टर के अंदर और बात करें सस्टेनेबिलिटी की तो पिछले कई दशकों से यह मार्केट में काम कर रहा है और अब बात करते हैं लीडरशिप की सबसे पुराना और सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का बैंक होने के कारण यह एक मार्केट लीडर है भूतकाल परफॉर्मर्स की बात करें तो सन 2000 में जहां इस बैंक का शेयर ₹23 के आसपास था वह आज बढ़कर ₹1600 से ऊपर चला गया है यानी के इन्वेस्टर का पैसा पिछले 20 से 25 सालों में  40 से 50 गुना हो चुका है और बात करते हैं इन्वेस्टर के विश्वास की तो आज भी 95% एनालिसिस स्टॉक में इन्वेस्ट करने  की राय देते हैं अब बात करते हैं इसके स्कोप की तो बैंकिंग सेक्टर हमारी बहुत सी रोजमर्रा की चीजों से बहुत जुड़ा हुआ है और जब तक पैसे का लेनदेन चलता रहेगा तब तक बैंकिंग सेक्टर की जरूरत रहेगी।

अब बात करते हैं तीसरे पायदान की कंपनी की जिसका नाम है टीसीएस(TCS) जो कि एक आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है बात करते हैं सस्टेनेबिलिटी की तो यह कंपनी पिछले कई दशकों से काम कर रही है अब बात करते हैं लीडरशिप की तो कंपनी आईटी सेक्टर में सबसे बड़ी होने के कारण अपने आप में एक मार्केट मैं लीडर भी है और अब बात करते हैं भूतकाल परफॉर्मर्स की सन 2000 में जहां पर इस कंपनी का शेयर ₹130 के आसपास था और आज के दिन सन 2023 में यह शेर बढ़कर 3000 से ऊपर चला गया है यानी के यहां पर भी इस कंपनी ने अपने शेरहोल्डर का पैसा 30 से 40 गुना कर दिया है पर अब बात करते हैं इन्वेस्टर के विश्वास आज भी 48 परसेंट इन्वेस्टर्स या एनालिस्ट इस कंपनी में इन्वेस्ट करने की सलाह रखते हैं अब बात करते हैं फ्यूचर के स्कोप की आईटी सेक्टर के होने के कारण यह कंपनी का फ्यूचर बहुत है जिस तरह से आज हर चीज डिजिटलाइज होती जा रही है और (TCS)सबसे बड़ी कंपनी है और इस कंपनी का स्कोप फ्यूचर में भी बहुत ज्यादा होने वाला है।

अब बात करते हैं चौथे पायदान की कंपनी की उसका नाम है एशियन पेंट यह भी अपने आप में पेंट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है और बात करें सस्टेनेबिलिटी की तो पिछले कई दशकों से मार्केट में काम कर रही है बड़ी कंपनी के साथ-साथ यह एक मार्केट लीडर भी है अब बात करते हैं भूतकाल  परफॉर्मेंस की तो सन 2000 में जहां पर कंपनी का शेयर ₹17 के आसपास था आज 2023 में यह 3000 से ऊपर जा चुका है यानी कि यहां पर भी कंपनी ने अपने शेरहोल्डर्स का पैसा 40 से 50 गुना कर दिया है अब बात करते हैं इन्वेस्टर्स के विश्वास की तो इस कंपनी में आज भी 32% एनालिस्ट इन्वेस्ट करने की राय रखते हैं और अब बात करते हैं भविष्य में इस कंपनी का क्या स्कोप है जिस तरह से देश में कंस्ट्रक्शन का काम बढ़ रहा है और यह कंटिन्यू आने वाले समय तक यह चलन चलता रहेगा तब तक लोगों को पेंट की और कंस्ट्रक्शन कंपनी की जरूरत रहेगी तो इस हिसाब से इस कंपनी का भी आने वाले समय में बहुत स्कोप नजर आता है।

पांचवें पायदान पर जो कंपनी आती है वह है (CDSL) सेंट्रल डिपाजिट सर्विस लिमिटेड  सबसे पहले बात करते हैं सस्टेनेबिलिटी की तो यह कंपनी मार्केट में 2017 में लिस्टेड हुई थी और तब इस कंपनी के शेयर प्राइस ₹261 के आसपास था जो कि आज कंपनी का शेयर 1200 से ऊपर जा चुका है यानी के पिछले 7 सालों में कंपनी का शेयर 5 से 6 गुना हो चुका है कंपनी (CDSL) सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विस लिमिटेड होने के कारण जोकि अपने आप में एक मार्केट लीडर है इन्वेस्टर विश्वास की बात करें तो 57% परसेंट एनालिस्ट आज भी स्टॉक में इन्वेस्ट करने  की सलाह राय रखते हैं अब बात करते हैं इस कंपनी के स्कोप की तो जब तक शेयर मार्केट में काम होता रहेगा शेयर मार्केट में लेनदेन और ट्रांजैक्शंस होते रहेंगे तब तक यह कंपनी का काम चलता रहेगा क्योंकि शेयर मार्केट के अंदर जितने भी ट्रांजैक्शन और शेयर का लेनदेन होता है खासकर जो भी हम शेयर लंबे समय के लिए रखते हैं यह सभी सर्विस सीडीएसएल के द्वारा ही प्रोवाइड की जाती है यानी कि सीडीएसएल कंपनी एक डिपॉजिटरी की तरह काम करती है इस तरह से आने वाले समय में भी इस कंपनी का बहुत स्कोप नजर आता है।

 अंत में आपने देखा कि ऐसे कौन फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए पांच बेहतरीन स्टॉक है जहां पर हम लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं और हां यहां पर हमारी तरफ से कोई भी इन्वेस्ट करने की सलाह नहीं है जब भी आप इन्वेस्ट करें अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह करके ही इन्वेस्ट करें।


                                                                                        ।धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

हमें अपने इन्वेस्टिंग के पोर्टफोलियो में से कौनसी रिटर्न को अपना असली रिटर्न मानना चाहिए।

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे से जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आ...