Sunday, July 30, 2023

इंडेक्स फंड में इन्वेस्ट कर कर आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं।

 

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा की खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आपको बहुत से ऐसे विचार या बहुत से ऐसे आईडिया जो आपको मुद्रा की खोज करने में और आपकी मुद्रा को और बढ़ाने में बहुत मदद करने वाले हैं।

आज के समय में कौन करोड़पति नहीं बनना चाहता बल्कि आज की युवा पीढ़ी में तो सबसे ज्यादा क्रेज है बड़े होकर अमीर बनने का या फिर करोड़पति बनने का पर  इन्वेस्टिंग कर कर करोड़पति बनने का सबसे आसान रास्ता कौन सा है यह जानना और समझना बहुत जरूरी है।

इसके लिए हम Nifty 50 के index के पिछले कुछ दशकों के रिटर्न पर नजर डालते हैं और देखेंगे कि इसने पिछले कुछ दशकों में इन्वेस्टर्स को क्या रिटर्न दिया है या फिर कुछ अमाउंट अगर इसमें SIP करते तो उसको क्या रिटर्न मिल सकता था या फिर आने वाले समय में अगर उसी प्रकार का यह इंडेक्स फंड रिटर्न दे और उसमें हम एसआईपी करें हमें क्या रिटर्न मिल सकता है।

यहां पर जो हम बात कर रहे हैं वह एक एन एस सी (NSE) का एक इंडेक्स फंड है जिसे Nifty 50 कहा जाता है। आमतौर पर देखा गया है कि इंडेक्स फंड का जो एक एनुअल रिटर्न है या फिर औसतन रिटन है वह 12% पर्सेंट रहा है एवरेज से मतलब यहां पर यह है कि चाहे वह रिटर्न 10 साल पर देखें या फिर 20 साल पर देखें या फिर 30 साल पर देखें या फिर 40 साल पर देखें या फिर जब से यह इंडेक्स मार्केट में आए हैं तब से इसका रिटर्न देखते हैं।

तो सबसे पहले देखते हैं कि जब से यह इंडेक्स मार्केट में आया है तब से इस इंडेक्स ने अपने इन्वेस्टर्स को 12% का रिटर्न दिया है यानी कि अगर कोई इन्वेस्टर्स इसमें पहले दिन से और आज तक इसमें कंटिन्यू इन वेस्ट रहता तो उसको एक एवरेज रिटर्न 12% पर्सेंट मिलता।

अब समझते हैं पिछले 40 साल के इन्वेस्टमेंट के हिसाब से अगर कोई आदमी लगातार इस में पिछले 40 साल से इन्वेस्टमेंट कर रहा होता 5000 हर महीने और उसे रिटर्न मिलता 12% परसेंट का तो उसका टोटल इन्वेस्टमेंट हो जाता तो 2000000 रुपए और उसको जो रिटर्न मिलता 5 करोड़ 70 लाख रुपए और  उसका टोटल अमाउंट हो जाता 59400000(INR)।

अब देखते हैं 30 साल के हिसाब से अगर कोई आदमी कंटिन्यू पिछले 30 साल में इसमें हर महीने 5000 इनवेस्ट करता या फिर 5000 की एस आई पी(SIP) करता और उसको रिटर्न मिलता 12% परसेंट का तो उसका टोटल इन्वेस्टमेंट अमाउंट हो जाता 18 लाख रुपए और उसको 30 साल बाद उसका रिटर्न मिलता एक करोड़ 58 लाख रुपए और उसका टोटल अमाउंट एक करोड़ 76 लाख रुपए हो जाता।

 अब देखते हैं 20 साल के हिसाब से अगर हम इसमें पिछले 20 साल से एस आई पी(SIP करते हर महीने 5000(INR) और हमें रिटर्न मिलता 12% पर्सेंट का तो हमारा टोटल इन्वेस्टमेंट हो जाता 1200000 लाख रुपए और टोटल रिटर्न मिलता हमें 3000000 रूपए और जो टोटल अमाउंट  हो जाता इन्वेस्टमेंट मिलाकर 4900000 हो जाता।

तो हमने देखा कि इंडेक्स फंड ने पिछले कुछ दशकों में हमें क्या रिटर्न दिया और 20 साल में 30 साल में या फिर 40 साल में अगर हम इसमें एस आई पी(SIP) करते तो हमारा इन्वेस्टमेंट कितना हो जाता और हमें कितना रिटर्न मिलता अब बात आती है कि आने वाले समय के लिए हम कैसे प्लान कर सकते हैं। तो आने वाले समय के लिए भी दोस्तों हम इसी तरह से किसी भी इंडेक्स फंड में एस आई पी(SIP) कर सकते हैं  जहां हमें एक एवरेज रिटर्न 12% परसेंट का मिल जाता है और लंबी अवधि पर इसी तरह से प्लान कर कर 20 साल के लिए 30 साल के लिए या फिर 40 साल के लिए हम इन्वेस्ट कर कर आने वाले समय में भी करोड़पति बन सकते हैं नीचे दिए गए टेबल में आप देख सकते हैं कि 10 साल में 20 साल में या 30 साल में या फिर 40 साल में इस Index ने किस तरह का रिटर्न दिया है।



तो दोस्तों अंत में हमने देखा कि कैसे आप एक लंबी अवधि पर इन्वेस्ट कर कर छोटा सा अमाउंट आप भी करोड़पति बन सकते हैं और अंत में हमारी तरफ से किसी भी तरह की कोई इन्वेस्टमेंट करने की सुझाव नहीं है। आप जब भी इन्वेस्ट करें आप अपनी रिसर्च के बिहाव पर या फिर अपने वित्तीय सलाहकार की मदद के हिसाब से ही इन्वेस्ट करें।

                                                                    ।धन्यवाद।


No comments:

Post a Comment

हमें अपने इन्वेस्टिंग के पोर्टफोलियो में से कौनसी रिटर्न को अपना असली रिटर्न मानना चाहिए।

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे से जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आ...