Wednesday, August 2, 2023

क्यों स्टॉक मार्केट में एक परसेंट लोग ही लंबी अवधि के लिए निवेश कर पाते हैं।



नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आपको बहुत से ऐसे आईडिया जो आपको आपकी मुद्रा को बढ़ाने  मैं बहुत हेल्प करने वाले हैं।

क्या आपको पता है कि मार्केट में लंबी अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट बहुत कम लोग ही कर पाते हैं वैसे तो मार्केट में लंबी अवधि के लिए बहुत से लोगों को बात करते हुए सुना होगा आपने पर यह जानना भी बड़ा दिलचस्प होगा कि मार्केट में ओन्ली एक परसेंट लोग की लंबी अवधि के लिए निवेश कर पाते हैं।

स्टॉक मार्केट में एक इन्वेस्टर्स को बहुत से इमोशन अफेक्ट करते हैं  जिनके दम पर एक इन्वेस्टर डिसीजन लेता है या तो वह स्टॉक से एग्जिट कर जाता है या फिर वह स्टॉक में कंटिन्यू बना रहता है इस तरह के इन्वेस्टर्स को 5 भागों में बांटा गया है कि जहां पर इन्वेस्टर किस तरह से इन्वेस्ट करते हैं और किस तरह के निवेश से जल्दी स्टॉक से एग्जिट कर जाते हैं आइए नीचे देखते हैं 5 पॉइंट से समझते हैं। 

तो बात करते हैं पहले पॉइंट की अक्सर देखा गया है  इन्वेस्टर किसी भी स्टॉक में इनवेस्ट करता है यह सोच कर कि मैं इसको स्टॉक में लंबी अवधि के लिए इन्वेस्टर रहूंगा और मुझे यह स्टॉक 1 गुना 2 गुना 3 गुना या 5 गुना तक रिटर्न दे सकता है इसके पीछे इन्वेस्टर की सोच या तो मार्केट की कोई न्यूज़ होती है  या फिर किसी की टिप्स होती है या फिर इन्वेस्टर का स्टॉक के प्रति उसके फंडामेंटल को समझना हो सकता है स्टॉक में इन्वेस्टर बहुत पॉजिटिव होता है और उसे लगता है कि यह स्टॉक मुझे आने वाले समय में बहुत अच्छा रिटर्न देने वाला है इस तरह का बिहेवियर ऑलमोस्ट सभी इन्वेस्टर्स के द्वारा मार्केट में किया जाता है।

अब बात करते हैं दूसरे पॉइंट की अक्सर देखा गया है कि 60% इन्वेस्टर्स किसी भी स्टॉक में इन्वेस्ट करने के बाद अपनी पहले साल में ही एग्जिट कर जाते हैं क्योंकि उन्हें फिर से कोई मार्केट की न्यूज़ अफेक्ट करती है जो कि उनके इमोशन को बदल देती है और जहां पर उन्होंने लंबी अवधि के लिए स्टॉक रखा हुआ होता है और वह इस स्टॉक से एग्जिट करना ठीक समझते हैं और इस तरह के इन्वेस्टर्स एक साल में तीन परसेंट से नो परसेंट तक का रिटर्न कमा पाते हैं अपने किए गए इन्वेस्टमेंट पर।

अब बात करते हैं तीसरी पॉइंट की और बचे हुए 30 परसेंट निवेस्टर जिन्होंने किसी भी स्टॉक में इन्वेस्टमेंट किया होता है वह अपने दूसरे साल के अंदर-अंदर ही स्टॉक से एग्जिट कर जाते हैं उन्हें भी कोई ना कोई मार्केट की न्यूज़ इफेक्ट करती है जिनसे उनका इमोशन बदल जाता है और इस तरह के इन्वेस्टर अपने 2 साल के निवेश  से 10 से 20 पर्सेंट का प्रॉफिट ही मार्केट से प्राप्त कर पाते हैं।

अब बात करते हैं 4 पॉइंट की बचे हुए 9 परसेंट जो लोग होते हैं वह भी 3 साल में अपने स्टॉक से एग्जिट कर जाते हैं यानी कि वह अपना इन्वेस्टमेंट 3 साल तक ही रख पाते हैं और वह भी किसी ना किसी मार्केट न्यूज़ से इफेक्ट होते हैं और उनका विचार बदल जाता है और वह स्टॉक से एग्जिट कर जाते हैं और इस तरह के इन्वेस्टर अपनी किए गए हुए निवेश पर 15 से 30% का रिटर्न कमा पाते हैं जहां पर उन्होंने किसी स्टॉक को लंबी अवधि के लिए इन्वेस्ट किया था लेकिन वह आखिरकार वह भी स्टॉक से एग्जिट कर जाते हैं।

अब बात करते हैं पांचवें पॉइंट की और पिछली तीन पॉइंट में आपने देखा कि 99% जो इन्वेस्टर्स होते हैं वह 3 साल में ही अपने स्टॉक से एग्जिट कर जाते हैं  और इसका कारण कुछ भी हो सकता है या तो कोई मार्केट की नई न्यूज़ हो सकती है जिससे इन्वेस्टर की सोच बदल जाती है या फिर कोई नई टेक्नोलॉजी भी हो सकती है  या किसी भी  स्टॉक के फंडामेंटल्स का चेंज हो जाना भी हो सकता है या फिर बड़े इन्वेस्टर का छोटे इन्वेस्टर से स्टॉक को लेना भी हो सकता है ताकि  बड़ा इन्वेस्टर छोटे इन्वेस्टर से ज्यादा पैसे कमा पाए खैर अब बात करते हैं एक परसेंट उन लोगों की जो स्टॉक को 3 साल से ज्यादा या फिर 5 साल 10 साल या 20 साल के लिए होल्ड करते हैं इस तरह के इन्वेस्टर  50% परसेंट या फिर 100% पर्सेंट या फिर पांच सौ पर्सेंट या फिर हजार पर्सेंट तक का प्रॉफिट कमा पाते हैं क्योंकि वह मार्केट के किसी भी इमोशन से या फिर मार्केट की किसी भी न्यूज़ से या फिर किसी की टिप्स से वह प्रभावित नहीं होते और उनका फंडामेंटल्स बिल्कुल क्लियर होता है और स्टॉक को बहुत लंबी अवधि तक फोल्ड करके रखते हैं और वही एक परसेंट लोग मार्केट से असली पैसा बना पाते हैं।

 अब अंत में आप समझ ही गए होंगे कि मार्केट में 60% लोग 1 साल के अंदर हो 30% परसेंट लोग 2 साल के अंदर और 9% परसेंट लोग 3 साल के अंदर एग्जिट कर जाते हैं और वह मार्केट से असली पैसा नहीं कमा पाते हैं और इनके विपरीत बचे हुए एक पर्सेंट लोग जो किसी भी स्टॉक को लंबी अवधि के लिए होल्ड करते हैं और इन्वेस्ट रहते हैं वही मार्केट से अच्छा पैसा कमा पाते हैं।


आप एक इन्वेस्टर की तरह कौन सी कैटेगरी में आते हैं या फिर कौन सी कैटेगरी में आना पसंद करेंगे हमें लिखकर जरूर बताएं।

                                                                     ।धन्यवाद।



 

No comments:

Post a Comment

हमें अपने इन्वेस्टिंग के पोर्टफोलियो में से कौनसी रिटर्न को अपना असली रिटर्न मानना चाहिए।

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा खोज में अगर आप भी हैं मुद्रा की खोज में तो आप हमारे से जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आ...