नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका मुद्रा खोज में अगर आप भी है मुद्रा की खोज में आप हमारे साथ जोड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर मिलने वाले हैं आपको बहुत से ऐसे आईडिया और बहुत से ऐसे विचार जो आपको अपनी मुद्रा बढ़ाने में बहुत हेल्प करने वाले हैं।
आज का हमारा टॉपिक है कि मार्केट में से एक अच्छा शेयर चुनने की कला कैसे सीखे या फिर स्टॉक मार्केट के हजारों स्टॉक में से एक अच्छा स्टॉक हम कैसे चुन सकते हैं जो कि हमारी सारी रिक्वायरमेंट को पूरा करें जैसे कि अच्छा रिटर्न दे और कंपनी अच्छी होनी चाहिए और वह लंबी अवधि पर और शोटाइम में भी बड़ा अच्छा रिटर्न दे और मार्केट में पिछले 10 ,20, 50 सालों से हो और कंपनी को इतने लंबे समय तक काम करने का एक्सपीरियंस हो और साथ ही हजारों इन्वेस्टर्स ने उस पर अपना पीछे बीते हुए समय में विश्वास दिखाया हो।अगर आप भी इसे सीखना और समझना चाहते हैं तो आइए आगे बढ़ते हैं।
तो सबसे पहले हम समझते हैं कि मार्केट में शेयर मार्केट को समझने के लिए बहुत सी बुक्स और शेयर मार्केट के कोर्स अवेलेबल है क्या हमें इन सब को समझना चाहिए या नहीं समझना चाहिए अगर आपके पास बहुत फालतू समय है और आपके पास बहुत फालतू पैसे हैं तो आप इन चीजों को पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं लेकिन आज जिस टेक्निक की हम बात कर रहे हैं उसमें आपको किसी भी कोर्स की या फिर बुक्स की समझ हो या ना हो इसे आप एप्लीकेबल कर कर शेयर मार्केट में एक अच्छा शेयर चुन सकते हैं।
इसको और गहराई से समझने के लिए सबसे पहले हमें खुद को समझाना पड़ेगा खुद को समझने से मतलब यहां पर यह है कि हमें खुद का व्यक्तित्व जाना होगा कि हमारा कोर इंटरेस्ट कौन से सेक्टर में है या फिर हमें सबसे ज्यादा कौन सा सेक्टर अच्छा लगता है या फिर हमें कौन से सेक्टर की सबसे ज्यादा नॉलेज है यह सेक्टर कोई भी हो सकता है जहां पर आपके कोई बड़े भाई या फिर आपके पिताजी या आपका कोई रिश्तेदार उस सेक्टर में काम करता हो और उस सेक्टर के बारे में आपसे हमेशा बात करता रहता हो या फिर उस सेक्टर में आप जॉब करते हो पिछले कई सालों से और उस सेक्टर की बहुत ज्यादा नॉलेज हो जाए जिसकी बात आप बार-बार कर रहे हैं और जहां पर आप बहुत समय लंबे समय से काम कर रहे हैं।
अब आप समझ लीजिए कि आपको सेक्टर समझ में आ गया है और उस सेक्टर की आपको बहुत अच्छे से नॉलेज है और उस सेक्टर के कंपीटीटर के बारे में उस सेक्टर में कितनी और कंपनीज है या फिर उस सेक्टर में क्या स्कोप है आने वाले समय में तब आप आगे का सफर शुरू कर सकते हैं आगे दिए गए दो एग्जांपल से और अच्छे से समझने की कोशिश करते हैं।
अब बात करते हैं सबसे पहले एग्जांपल की मान लीजिए कि आप की उम्र 25 से 30 साल है और आप अपनी पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद जॉब कर रहे हैं एफएमसीजी सेक्टर के अंदर और पिछले कई सालों में जॉब करने से आपको एफएमसीजी सेक्टर के बारे में बहुत सी नॉलेज मिल चुकी है आप जानते हो कि हिंदुस्तान में एफएमसीजी सेक्टर के अंदर बहुत सी कंपनीज है जैसे कि हिंदुस्तान लीवर(HUL), (P&G) ,अमूल, मदर डेयरी, बजाज और आईटीसी(ITC), ब्रिटानिया इत्यादि और अब आपको इन सभी कंपनीज सबसे अच्छी कंपनी का शेयर चुनना है जिसमें आपको इन्वेस्ट में करना है अब आपको देखना होगा कि एफएमसीजी सेक्टर के अंदर कौन सी कंपनी सबसे बड़ी है और कौन सी कंपनी सबसे पुरानी है और कौन सी कंपनी के पास सबसे ज्यादा मार्केट शेयर है और कौन सी कंपनी ने पिछले कई दशकों में अपने इन्वेस्टर को अच्छा रिटर्न दिया है मान लीजिए कि आपकी यह सभी रिक्वायरमेंट्स हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड (HUL) पूरी कर रही है और अब आप इसके पिछले कई दशकों का डाटा चेक करेंगे और नीचे दिए गए टेबल में आप देखेंगे कि हिंदुस्तान लीवर का पिछले 20 सालों का डाटा यहां प्रेजेंट किया गया है और बात करें अगर रिटर्न की तो हिंदुस्तान लीवर ने पिछले 20 से 22 सालों में अपने निवेशकों का पैसा 10 से 11 गुना किया है क्योंकि 2000 में जहां पर हिंदुस्तान लीवर के शेयर का प्राइस 270 रुपए था वह आज 2023 में बढ़कर 2500 से ऊपर चला गया है यानी के हर 2 साल बाद आपका पैसा बड़ी तेज रफ्तार से बढ़ा है और बात करें शेयर बोनस की तो कंपनी ने रेगुलर शेयर बोनस भी दिया है और बात करें डिविडेंड की तो कंपनी ने अपने इन्वेस्टर को पिछले 20 से 22 सालों में रेगुलर डिविडेंड दिया है जो कि एक अच्छी इनकम के तौर पर देखा जाता है तो इस तरह से आपने अपनी इन्वेस्टमेंट के लिए पहला शेयर चुन लिया है इस तकनीक को अपनाकर।
बढ़ते हैं दूसरे एग्जांपल की और यहां पर भी आप मान लीजिए कि आप 25 से 30 साल है और आप अपनी पढ़ाई कंप्लीट कर कर एक बैंकिंग सेक्टर में जॉब कर रहे हैं और आपका रोल और आपका प्रोफाइल कुछ भी हो लेकिन आप पिछले कई सालों से बैंकिंग सेक्टर में जॉब करने के कारण बैंकिंग सेक्टर के बारे में काफी नॉलेज ले चुके हैं और आप जानते हैं कि हिंदुस्तान में बहुत से प्राइवेट और सरकारी बैंक हैं जो कि हिंदुस्तान में काम कर रहे हैं जैसे कि एचडीएफसी बैंक, आईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई बैंक, पीएनबी बैंक, और इंडियन बैंक, है जो कि हिंदुस्तान में काम कर रहे हैं यहां भी आपको सबसे बड़ा बैंक चुनना है चाहे वह सरकारी बैंक हो या फिर प्राइवेट बैंक हो और जिसने अपने इन्वेस्टर्स को बहुत अच्छा रिटर्न दिया हो और पिछले कई दशकों से हिंदुस्तान में काम कर रहा हो और उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया हो पिछले कई दशकों में मान लीजिए कि इस तरह की सभी रिक्वायरमेंट एचडीएफसी बैंक पूरा कर रहा है और आपने एचडीएफसी बैंक के शेयर को अपने इन्वेस्टमेंट के लिए चुना है अब आप इसकी पास्ट की परफॉर्मेंस को चेक करोगे और इसके फंडामेंटल्स को समझने की कोशिश करोगे नीचे दिए गए टेबल में पिछले 20 साल का डाटा प्रेजेंट किया गया है पिछले एग्जांपल की तरह और आप देखेंगे जहां पर एचडीएफसी बैंक का प्राइस सन 2000 में 23RS के आसपास था यह 2023 में बढ़कर 1600RS से ऊपर चला गया है इससे आप कैलकुलेट करोगे तो पिछले 20 से 22 सालों में इस बैंक ने अपने इन्वेस्टर्स का पैसा 50 गुना से ज्यादा कर दिया है और एचडीएफसी बैंक ने अपने इन्वेस्टर को पिछले 20 से 22 सालों में रेगुलर तौर पर डिविडेंड भी दिया है जो कि एक इनकम के तौर पर माना जाता है तो इस तरह से आप ने अपने निवेश के लिए दूसरा शेयर भी चुन लिया है इस थ्योरी को अपना कर।
ऊपर दिए गए दोनों एग्जांपल से अब हम समझ चुके हैं कि मार्केट में एक अच्छे शेर को कैसे चुना जा सकता है इस थ्योरी को अपनाकर और साथ में अक्सर देखा गया है कुछ इन्वेस्टर मार्केट में शेयर चुनते हुए बहुत गलतियां भी करते हैं जैसे कि सस्ती अमाउंट का शेर ढूंढना और उसमें इन्वेस्ट करना या फिर किसी मार्केट न्यूज़ के अनुसार किसी शेयर को चुनना और उसमें इन्वेस्ट करना या फिर कई बार कई इन्वेस्टर पेनी स्टॉक को भी चयन करते हैं और उसमें इन्वेस्ट करते हैं पर इस तरह की मिस्टेक्स से इन्वेस्टर को बचना चाहिए और आपने देखा होगा कि ऊपर दिए गए दोनों एग्जांपल में हमने मार्केट लीडर को ही चुना है जो कि पिछले कई दशकों से मार्केट लीडर हैं और आने वाले समय में भी मार्केट लीडर बने रहेंगे इस तरह के मार्केट लीडर के शेयर में इन्वेस्ट करने से इन इन्वेस्टर के पैसे का नुकसान होने के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं।
अब अंत में अब हम समझ चुके हैं कि मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए एक अच्छा शेयर चयन करना कितना आसान है इस थ्योरी के द्वारा इस थ्योरी को अपनाकर आप भी एक अच्छा शेयर का चयन कर सकते अपने मनपसंद सेक्टर में और उसमें निवेश कर सकते हैं।
अब बारी है डिस्क्लेमर की हमारी तरफ से कोई भी आपको यहां पर फाइनेंसियल सलाह नहीं है आप निवेश जब भी करें आप अपने फाइनेंसियल एडवाइजर की सलाह के अनुसार ही इन्वेस्ट करें।
।धन्यवाद।


No comments:
Post a Comment